देश

सहारनपुर पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी सफलता – तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ तेज़ कार्रवाई, शहर की सुरक्षा सुनिश्चित

अगर आप विज्ञापन या फिर ऐड देना चाहते हो तो हमारे मुख्य संपादक मिर्जा इद्रीस बेग से संपर्क करें (9823767715)

शहर की सुरक्षा सुनिश्चित भियुक्तों की पहचान तहकीक, पुत्र ताहिर, गुलशेर उर्फ गुल्लू, पुत्र मेहरबान और अफजल, पुत्र शमीम सहारनपुरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने एक बार फिर शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अपनी सक्रियता का परिचय दिया है। टीम ने माता शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी का भारी सामान और अवैध हथियार बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तहकीक, पुत्र ताहिर, गुलशेर उर्फ उर्फ गुल्लू, पुत्र मेहरबान और अफजल, पुत्र शमीम

 

के रूप में हुई, जो सभी थाना कोतवाली देहात के निवासी हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 तमंचे 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस, 2 इन्वर्टर, 8 बैटरी, 1 वेल्डिंग मशीन, 2 सोलर प्लेट और 2 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर पहले से ही चोरी, नकबजनी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं और उनके विरुद्ध थाना कोतवाली देहात और थाना नागल में कई मामले लंबित हैं। गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 427/25 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में स्वाट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सुबे सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र धामा, उपनिरीक्षक अमनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवीण गिरी, हेड कांस्टेबल अमरदीप सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल वसीम, हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह, कांस्टेबल गुलशन यादव, कांस्टेबल अनुराग यादव, कांस्टेबल युधिष्ठर, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल के गौरव कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार सहित पूरी टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में हुई इस गिरफ्तारी को स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला, जहां लोगों ने लिखा कि “सहारनपुर पुलिस की सक्रियता और पेशेवर रवैया अपराधियों के लिए चेतावनी और शहरवासियों के लिए सुरक्षा की गारंटी है।” एसपी देहात ने कहा कि यह सफलता शहर में कानून का सम्मान और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रतीक है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्ट: (मिर्जा सैफ बेग)

संपादक (मिर्जा इद्रीस बेग)लोक भारत टीवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!